Thursday, October 15, 2026
Google search engine
 dipr
HomeDehradunदेहरादून में बढ़ी ठंड, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों तक

देहरादून में बढ़ी ठंड, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों तक

देहरादून: पहाड़ों में हुई हल्की बारिश और बर्फबारी का असर अब देहरादून सहित मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट से लोगों ने ठंड महसूस करना शुरू कर दिया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, मैदानी जनपदों में सुबह के समय उथला कोहरा (कुहासा) छाए रहने की संभावना है। देहरादून में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा, लेकिन सुबह हल्का कोहरा दिख सकता है। आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है। विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

सात दिनों में तीन डिग्री की गिरावट
राजधानी देहरादून में ठंड ने अब आधिकारिक रूप से दस्तक दे दी है। पिछले सात दिनों में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। तीस अक्तूबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस था, जो बुधवार को घटकर 28.1 डिग्री रह गया। न्यूनतम तापमान में भी लगातार गिरावट का रुख बना हुआ है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पहाड़ों में हो रही बर्फबारी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। स्थानीय निवासियों को सुबह और शाम के समय हल्की सर्दी से बचाव के उपाय शुरू करने की सलाह दी गई है। 

 dipr
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments