Thursday, October 15, 2026
Google search engine
 dipr
HomeDehradunराज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर देहरादून पुलिस लाइन में भव्य...

राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर देहरादून पुलिस लाइन में भव्य रैतिक परेड का आयोजन

देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर आज देहरादून पुलिस लाइन में भव्य रैतिक परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड का निरीक्षण किया तथा परेड की सलामी ली।

इस अवसर पर पुलिस बलों की विभिन्न टुकड़ियों ने अनुशासन और शौर्य का शानदार प्रदर्शन किया। डीजीपी दीपम सेठ ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि वर्दी केवल अधिकार का प्रतीक नहीं, बल्कि आस्था, सेवा और उत्तरदायित्व का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमें संकल्प लेना चाहिए कि आने वाले वर्षों में अपने राज्य को आदर्श और प्रगति के शिखर पर पहुंचाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों, जवानों और आम नागरिकों में राज्य स्थापना दिवस को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला।

 dipr
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments