Thursday, October 15, 2026
Google search engine
 dipr
HomeDehradunविश्व कप विजेता स्नेह राणा का देहरादून में भव्य स्वागत, मुख्यमंत्री ने...

विश्व कप विजेता स्नेह राणा का देहरादून में भव्य स्वागत, मुख्यमंत्री ने दी 50 लाख की प्रोत्साहन राशि

देहरादून। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर और उत्तराखंड की बेटी स्नेह राणा का महिला क्रिकेट विश्व कप जीतने के बाद पहली बार देहरादून एयरपोर्ट पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों और फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। सनौला, देहरादून की रहने वाली स्नेह राणा ने इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय पूरी टीम की कड़ी मेहनत को दिया।

एयरपोर्ट पर स्नेह राणा ने कहा कि टीम इंडिया की यह जीत सभी खिलाड़ियों की मेहनत और देशवासियों के आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति से मुलाकात उनके लिए बेहद प्रेरणादायक अनुभव रहा। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर वह मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से भी मुलाकात कर सकती हैं।

स्नेह राणा को लेने एयरपोर्ट पहुंचे उनके बड़े भाई कमल राणा और भाभी ऋचा राणा ने बताया कि स्नेह ने विश्व कप के लिए दिन-रात मेहनत की थी। चोट के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और शानदार प्रदर्शन कर भारत को चैंपियन बनाया।

इस बीच, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्नेह राणा से फोन पर बात कर उन्हें बधाई दी और 50 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा, “स्नेह राणा ने मेहनत, संकल्प और प्रतिभा से उत्तराखंड का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है। उनकी सफलता प्रदेश की सभी बेटियों के लिए प्रेरणा है।”

स्नेह राणा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह आगे भी देश और उत्तराखंड का नाम रोशन करने के लिए निरंतर प्रयास करती रहेंगी।

 dipr
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments