Thursday, October 15, 2026
Google search engine
 dipr
Homeपिथौरागढ़सीमांत क्षेत्र में “उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम” का सफल आयोजन

सीमांत क्षेत्र में “उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम” का सफल आयोजन

पिथौरागढ़। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के दूरस्थ ग्राम लीमाटौड़ा (विकास खण्ड – कनालीछीना) में सामाजिक संस्था “उपलब्धि” सामाजिक एवं स्वैच्छिक समिति के तत्वावधान में दिनांक 10 एवं 11 नवम्बर 2025 को दो दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों को भारत सरकार एवं उत्तराखंड सरकार की विभिन्न उद्यमिता और स्वरोजगार योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को इन योजनाओं से जोड़ते हुए उन्हें अपने ही गांव में स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और लगातार बढ़ते पलायन पर रोक लगाना था।

प्रशिक्षण सत्र में सुश्री रिचा पांडेय, सहायक प्रबन्धक, जिला उद्योग केंद्र, पिथौरागढ़ ने प्रतिभागियों को उद्यमिता विकास एवं जागरूकता पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने MSME, Startup India, बैंक ऋण, सब्सिडी, प्रशिक्षण प्रक्रिया एवं आवेदन की संपूर्ण प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान लीमाटौड़ा, ‘उपलब्धि’ समिति के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम समन्वयक नरेन्द्र उपाध्याय, दीक्षित खोलिया तथा समिति की टीम के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

संस्था के अध्यक्ष नरेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि संस्था का उद्देश्य सीमांत क्षेत्रों के युवाओं को स्वावलंबन की दिशा में प्रेरित करना और सरकारी योजनाओं से उन्हें अधिकतम लाभ दिलाना है।

 dipr
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments