Thursday, October 15, 2026
Google search engine
 dipr
Homeचमोलीकर्णप्रयाग के सुरेश डिमरी बने कांग्रेस के चमोली जिलाध्यक्ष, चार दशक बाद...

कर्णप्रयाग के सुरेश डिमरी बने कांग्रेस के चमोली जिलाध्यक्ष, चार दशक बाद ब्राह्मण चेहरे पर दांव

चमोली। कांग्रेस हाईकमान ने जिले में नई राजनीतिक ऊर्जा भरने की कवायद शुरू कर दी है। पार्टी ने कर्णप्रयाग विकासखंड के डिम्मर गांव निवासी सुरेश डिमरी को चमोली जिला कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन सृजन अभियान के बाद से ही कार्यकर्ता नए जिलाध्यक्ष की घोषणा का इंतजार कर रहे थे, जो अब मंगलवार रात समाप्त हुआ।

राजनीतिक विरासत से जुड़े हैं सुरेश डिमरी

सुरेश डिमरी राजनीतिक और सामाजिक जीवन में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। वे जिला पंचायत सदस्य, बीकेटीसी के सदस्य सहित कई सामाजिक संगठनों में भी जिम्मेदारियाँ निभा चुके हैं। उनके दादा स्व. घनश्याम दत्त डिमरी वर्ष 1957 से 1962 तक उत्तर प्रदेश विधानसभा में विधायक रहे। अब उसी राजनीतिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पोते सुरेश डिमरी को चमोली जिले में पार्टी को पुनर्जीवित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

चार दशक बाद ब्राह्मण चेहरा जिला नेतृत्व में

कांग्रेस ने चमोली में लगभग 40 वर्ष बाद ब्राह्मण चेहरे पर भरोसा जताया है। इससे पहले सतेंद्र बत्र्वाल, सुरेंद्र सिंह लिंगवाल, प्रेमलाल भारती, सतेंद्र नेगी, हरि सिंह रावत, प्रीतम सिंह और वीरेंद्र रावत जैसे नेता जिलाध्यक्ष रह चुके हैं।-वरिष्ठ पत्रकार रजपाल बिष्ट के अनुसार, “अस्सी के दशक के बाद कांग्रेस ने पहली बार ब्राह्मण नेता को जिला नेतृत्व सौंपा है। अब चुनौती केवल संगठन को पटरी पर लाने की नहीं, बल्कि पटरी पर दौड़ाने की होगी। कर्णप्रयाग और थराली विधानसभा में पार्टी को दो बार लगातार हार का सामना करना पड़ा है, जिसे बदलना नई जिम्मेदारी होगी।”

कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर जताई खुशी

सुरेश डिमरी को जिलाध्यक्ष और गणेश गोदियाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर पूरे चमोली जनपद में उत्साह देखा गया। कर्णप्रयाग नगर व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने बाजार में जुलूस निकालकर आतिशबाजी की और मिठाई बांटी।

इस मौके पर नगर अध्यक्ष महेश खंडूड़ी, ब्लॉक अध्यक्ष गौतम मिंगवाल, नारायणबगड़ ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत, संदीप कुमार पटवाल, गिरीश कंडवाल, देवेंद्र रावत, देवाल ब्लॉक अध्यक्ष कमल गड़िया, पूर्व प्रमुख डीडी कुनियाल, उर्मिला बिष्ट, गोविंद पांगती, महाबीर बिष्ट, कंचन बिष्ट, आशा धपोला, लक्ष्मण बिष्ट, पार्वती गड़िया, संगीता देवी, हीरा रूपकुंडी, खिलाप सिंह और मोहन दानू सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नेताओं ने कहा— पार्टी बनेगी और मजबूत

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि गणेश गोदियाल को प्रदेश अध्यक्ष, डॉ. हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष, प्रीतम सिंह को प्रचार समिति का अध्यक्ष, करन माहरा को कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य और सुरेश डिमरी को जिलाध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी संगठनात्मक रूप से और मजबूत होगी।

 dipr
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments