LPG PRICE REDUCED : LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती, चेक करें नया रेट

0
202
LPG PRICE REDUCED

नई दिल्ली। LPG PRICE REDUCED  एक मई को सिलेंडर के दामों से लेकर एटीएम मशीन के नियमों में बड़ा बदलाव हुआ है। इसका आम आदमी की जेब पर बड़ा असर पड़ने वाला है। अभी हम खास तौर पर एलपीजी (Liquefied petroleum gas) में हुए बदलावों के बारे में बात करने वाले हैं।

Nainital News : नैनीताल में बालिका से दुष्कर्म पर लोगों का फूटा गुस्सा, पथराव और लाठीचार्ज

कमर्शियल सिलेंडर के दामों में हुआ बदलाव

ऑफिशियल वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक कमर्शियल सिलेंडर के दामों में गिरावट की गई है। कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 17 रुपये तक की कटौती की गई है।

कमर्शियल सिलेंडर वे होते हैं, जिनका इस्तेमाल होटेल या बड़ी संस्थाओं द्वारा किया जाता है। इनका वजन 19 किलोग्राम का होता है। चलिए अब जानते हैं बड़े शहरों के कमर्शियल सिलेंडर में कितना चेंज हुआ है।

क्या है नए दाम (LPG PRICE REDUCED)

शहर पुरानी कीमत नए दाम

मुंबई ₹ 1713.50 ₹1699
कोलकाता ₹1868.50 ₹1851.50
चेन्नई ₹1921.50 ₹1906.50
दिल्ली ₹1762 ₹1747.50

दिल्ली में 19 किलोग्राम का सिलेंडर 1747.50 रुपये में बिक रहा है। ऐसे ही चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर का नया दाम 1906.50 रुपये तय किया है। वहीं कोलकाता में 1851 रुपये और मुंबई में 1699 रुपये नई कीमत तय की गई है।

घरेलू सिलेंडर की नहीं बदली कीमत?

शहर नई कीमत
दिल्ली 853 रुपये
कोलकाता 879 रुपये
मुबंई 852.50रुपये
चेन्नई 868.50 रुपये

इंडियन ऑयल की ऑफिशियल वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार घरेलू सिलेंडर के दामों में पिछले महीने
अप्रैल में दामों में बदलाव किया गया था। वेबसाइट के मुताबिक 8 अप्रैल को घरेलू सिलेंडर के दामों में चेंज हुआ था।
दिल्ली में अभी घरेलू सिलेंडर का दाम 853 रुपये प्रति 14.2 किलोग्राम चल रहा है। मुंबई में 14 किलोग्राम वाले सिलेंडर का दाम 852.50 रुपये चल रहा है। वहीं चेन्नई में घरेलू सिलेंडर की कीमत 868.50 रुपये और कोलकाता में सिलेंडर 879 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है।

ATF ने भी घटाई कीमत

क्या है नई दरें?
शहर प्राइस
दिल्ली ₹85,486.80
कोलकता ₹ 88,237.05
मुंबई ₹ 79,855.59
चेन्नई ₹ 88,494.52

एयरलाइन कंपनियों को भी आज बड़ी खुशखबरी मिली है। दरअसल एटीएफ ने 3954.38/KL की कटौती है। ये बदलाव घरेलू एयरलाइंस पर लागू होगा। उम्मीद है कि इससे आने वाले समय में हवाई यात्रा सस्ती हो जाएगा।

Surya Drone Tech 2025 : उत्तराखंड बनेगा ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग हब- सीएम धामी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here