CM Rekha Gupta : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले की कोशिश

0
157

CM Rekha Gupta :  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले की कोशिश हुई है। दिल्ली सीएम हाउस में यह घटना घटी है। सीएम हाउस में मुख्यमंत्री रेखा जनसुनवाई कर रहीं थीं। इसी दौरान 35 साल के एक शख्स ने हमले की कोशिश की।

Parliament : संसद में PM-CM व मंत्रियों से जुड़ा अहम बिल पेश करेगी सरकार

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की कड़ी निंदा की। पार्टी सूत्रों ने बताया कि सीएम गुप्ता पर लगभग 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने हमला किया है।

जानकारी मिली है कि जन सुनवाई के दौरान हमलावर ने पहले मुख्यमंत्री गुप्ता (CM Rekha Gupta) को कुछ कागज दिए और फिर कथित तौर पर उन पर हमला कर दिया। दिल्ली पुलिस ने सीएम आवास पर जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हमले के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, हमलावर को सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन ले जाया गया है।

इस पूरी घटना की भारतीय जनता पार्टी ने निंदा की है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की कड़ी निंदा की। पुलिस पूछताछ में मामले का खुलासा होगा।

 

GAIRSAIN MONSOON SESSION : उत्तराखंड विधानसभा में हंगामा, माइक फेंका; टेबल पलटाने की कोशिश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here