Saturday, May 9, 2026
Google search engine
HomeNationalLPG Price cut : ग्राहकों के लिए खुशखबरी; फिर घटे गैस के...

LPG Price cut : ग्राहकों के लिए खुशखबरी; फिर घटे गैस के दाम

नई दिल्ली। LPG Price cut गैस एजेंसी की ओर से एक बार फिर ग्राहकों को खुशखबरी दी गई है। इससे पहले 1 अगस्त में भी गैस के दामों (LPG Gas Price Cut) में गिरावट दर्ज की गई थी। गैस एजेंसी द्वारा हर महीने की पहली तारीख को सिलेंडर के रेट (L PG Gas Latest Price) रिवाइज (बदले) किए जाते हैं। ये बदलाव 14 किलो और 19 किलो सिलेंडर में होता है।

Uttarkashi : यमुनोत्री हाईवे पर छह नए स्थानों पर बने भू-धंसाव जोन

हालांकि ये देखा गया है कि गैस एजेंसी ज्यादातर 19 किलो वाले सिलेंडर में बदलाव करती है। 19 किलो वाला सिलेंडर अक्सर रेस्टोरेंट, ढाबे इत्यादि में प्रयोग किया जाता है। वहीं 14 किलो वाला सिलेंडर घरेलू इस्तेमाल के लिए होता है।

शहर पिछले महीने के दाम आज के दाम

दिल्ली ₹1631.5 ₹1580
कोलकाता ₹1734.50 ₹1684
मुंबई ₹1582.50 ₹1531
चेन्नई ₹1789 ₹1738

शहर आज की कीमत

दिल्ली ₹853
कोलकाता ₹879
मुंबई ₹852.50
चेन्नई ₹868.50

14 किलो वाले में कब बदला दाम?

गैस एजेंसी से मिले आंकड़ों की मानें तो 14 किलो वाले सिलेंडर का पिछली बार का दाम 1 अगस्त 2025 का दर्ज किया गया है। 8 अप्रैल 2025 से ही सामान्य दर चल रहा है।

Afghanistan Earthquake : अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता के भूकंप के झटके; 20 की मौत

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments