Udan Yojana : पिथौरागढ़ से मुनस्यारी व धारचूला के लिए शुरू होगी हेली सेवा

0
165

Udan Yojana :उड़ान योजना के तहत पिथौरागढ़ से मुनस्यारी व धारचूला के लिए एक अक्तूबर से हेली सेवा का संचालन किया जाएगा। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय की मंजूरी के बाद हैरिटेज एविएशन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Pandit Deendayal Upadhyaya birth anniversary : के अवसर पर CM धामी ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया स्मरण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अगस्त में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू से मुलाकात कर प्रदेश में उड़ान योजना के तहत हेली सेवा के विस्तार का आग्रह किया गया। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने पिथौरागढ़ से मुनस्यारी, धारचूला के लिए हेली सेवा (Udan Yojana) का संचालन हैरिटेज एविएशन को सौंपा है।

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि एक अक्तूबर से पिथौरागढ़ से मुनस्यारी व धारचूला के लिए हेली सेवा का संचालन शुरू किया जाएगा। सीमावर्ती जिला के लिए हेली सेवा शुरू होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही स्थानीय लोगों को हवाई सेवा का लाभ मिलेगा

UKSSSC Paper Case : बेरोजगारों ने प्रदेश सरकार के कदम को बताया मीठी टॉफी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here