Thursday, October 15, 2026
Google search engine
 dipr
HomeNationalAnita Anand India Visit : कनाडाई विदेश मंत्री ने पीएम मोदी से...

Anita Anand India Visit : कनाडाई विदेश मंत्री ने पीएम मोदी से मुलाकात

Anita Anand India Visit : कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी ने कहा कि उनका दौरा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय साझेदारी को गति देगा। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा गया कि पीएम मोदी ने विदेश मंत्री आनंद का स्वागत किया और बताया कि उनका यह दौरा द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊर्जा देगा।

Governmemt Cabinet Meeting : कैबिनेट बैठक खत्म; आठ प्रस्तावों पर लगी मुहर

इस साल मई में कनाडा की विदेश मंत्री बनने के बाद अनीता आनंद की यह पहली भारत यात्रा है। पीएमओ के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने जून में जी-7 सम्मेलन के दौरान अपने कनाडा दौरे की चर्चा की, जिसमें उन्होंने कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ ‘बेहद उत्पादक’ मुलाकात की थी।

पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार, ऊर्जा, तकनीक, कृषि और जन‑जन संबंधों में सहयोग को बढ़ाना महत्वपूर्ण है। मोदी ने कार्नी को अपनी शुभकामनाएं दीं और कहा कि वह आगे की बैठकों की उम्मीद करते हैं।

आनंद और जयशंकर की बैठक में क्या चर्चा हुई?

इससे पहले अनीता आनंद ने अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर के साथ बैठक की। बैठक में भारत के जयशंकर ने कहा, हमारी आज की बैठक 26 मई को हुई हमारी टेलीफोन पर बातचीत के बाद से लगातार रचनात्मक चर्चाओं का हिस्सा है। भारत-कनाडा द्विपक्षीय संबंध पिछले दो महीनों में लगातार आगे बढ़े हैं। हम अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी तंत्रों को फिर से शुरू करने और उन्हें मजबूत करने पर काम कर रहे हैं।

वहीं आनंद ने कहा, नमस्ते, इस सुबह हमें जो गर्मजोशी से स्वागत मिला, उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। हमें यह अवसर मिला कि हम आज यहां नई दिल्ली में आपके साथ कनाडा-भारत संबंधों को आगे बढ़ा सकें, इसके लिए हम बेहद आभारी हैं। सबसे पहले, मैं आपको उन बातचीत के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं, जो हमारे बीच 13 मई के बाद से हुई हैं, जब मैं कनाडा की विदेश मंत्री नियुक्त की गई थी। साथ ही, प्रधानमंत्री कार्नी को यह खुशी थी कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का कनानास्किस में हुए जी7 सम्मेलन में स्वागत किया, जहां दोनों नेताओं के बीच एक सार्थक द्विपक्षीय वार्ता हुई, जिसने आज की हमारी चर्चा का मार्गदर्शन किया है। आज, हम भारत-कनाडा संयुक्त बयान पर चर्चा करेंगे, जिसमें ऐसे कई ऐसे मुद्दों को शामिल किया जाएगा जो हमारे द्विपक्षीय संबंधों को और ऊंचा उठाने के काम को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे।

PM Kisan Dhan-Dhanya Yojana : PM मोदी का किसानों को 42 हजार करोड़ रुपये का तोहफा

 dipr
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments