Suryakumar Yadav : ने भारतीय सशस्त्र बलों को दी एशिया कप की पूरी मैच फीस

0
7448
Suryakumar Yadav

हैदराबाद : Suryakumar Yadav भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने घोषणा की है कि वह एशिया कप 2025 टूर्नामेंट की अपनी पूरी मैच फीस देश के सशस्त्र बलों और पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को दान करेंगे. भारत ने रविवार रात रोमांचक फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर 9वीं बार एशिया कप चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया.

LEH VIOLENCE : लेह में हिंसक प्रदर्शन के बाद प्रतिबंध जारी; धारा 163 लागू

सूर्यकुमार यादव ने जीता दिल

इस रोमांचक जीत के बाद 35 वर्षीय सूर्यकुमार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, ‘मैंने इस टूर्नामेंट की अपनी मैच फीस हमारे सशस्त्र बलों और पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के परिवारों के समर्थन में दान करने का फैसला किया है. आप हमेशा मेरे विचारों में रहेंगे. जय हिंद’.

पाकिस्तान को लगातार 3 संडे हराया

टी20 अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में भारतीय खिलाड़ियों को प्रति मैच चार लाख रुपये मिलते हैं, जिसका मतलब है कि सूर्यकुमार (Suryakumar Yadav) इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में खेले गए सात मैचों के लिए कुल 28 लाख रुपये दान करेंगे. भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान पाकिस्तानी टीम के साथ किसी भी तरह का कोई भी व्यवहार करने से साफ इनकार कर दिया था, जिसके दौरान उसने सलमान अली आगा की टीम को लगातार तीन रविवारों में हराया था.

भारतीय टीम पर बीसीसीआई ने की पैसों की बरसात

आपको बता दें कि, भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 की विनिंग प्राइज मनी लेने से इनकार कर दिया. यहां तक भारतीय टीम ने पाकिस्तान के मोहसिन नक़वी से ट्रॉफी लेने से भी मना कर दिया. इसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने घोषणा की है कि वह भारतीय खिलाड़ियों और अपने सहयोगी स्टाफ को 21 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देगा.

इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट गंवाकर 146 रन बनाए. कुलदीप ने 4 विकेट हासिल किए. इसके बाद भारत ने 5 विकेट खोकर 19.4 ओवर में 150 रन बनाकर मैच जीत लिया. तिलक वर्मा ने भारत के लिए 69 रनों की नाबाद पारी खेली.

Sonam Wangchuk : क्या सोनम वांगचुक के पाकिस्तान से कनेक्शन?

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here