Thursday, October 15, 2026
Google search engine
 dipr
HomeDelhiDelhi Police : दिल्ली पुलिस ने 5 आतंकियों को किया गिरफ्तार

Delhi Police : दिल्ली पुलिस ने 5 आतंकियों को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली: Delhi Police आतंकवाद के खिलाफ चल रही कार्रवाई में दिल्ली पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने देश के अलग-अलग राज्यों से पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों के पास से IED बनाने में इस्तेमाल होने वाले पार्ट्स भी बरामद किए गए हैं.

PM Visit Uttarakhand : पीएम मोदी कल उत्तराखंड आएंगे, आपदाग्रस्त इलाकों का हवाई निरीक्षण करेंगे

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई उन दो आतंकियों और छह संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर की गई है जिन्हें हाल ही में दिल्ली व रांची से पकड़ा गया था. अब पुलिस व खुफिया एजेंसियां पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए देशभर में अभियान चला रही हैं.

पहले दो आतंकी व 6 संदिग्ध पकड़े गए थे

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने झारखंड एटीएस और रांची पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाया था. इस दौरान ISIS से जुड़े बताए जा रहे दो आतंकियों आफताब को दिल्ली से और दानिश उर्फ अशर दानिश को रांची से गिरफ्तार किया गया था. इनके अलावा देश के विभिन्न हिस्सों से 6 और संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया था. गिरफ्तार दानिश बोकारो का रहने वाला है और दिल्ली पुलिस के पुराने मामले में वांछित चल रहा था. इन दोनों आतंकियों के ISIS से संपर्क की पुष्टि हुई थी. वे संगठन के लिए एजेंट की तरह काम कर रहे थे.

पूछताछ के बाद नई कार्रवाई

पुलिस सूत्रों का कहना है कि आफताब, दानिश और हिरासत में लिए गए अन्य संदिग्धों से पूछताछ के दौरान कई अहम सुराग मिले थे. इन्हीं सुरागों के आधार पर अलग-अलग राज्यों में छापेमारी कर पांच और आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस को IED के कुछ अहम पार्ट्स भी मिले हैं, जिससे यह शक गहरा गया है कि ये नेटवर्क किसी बड़े आतंकी वारदात की योजना बना रहा था. जल्द ही पुलिस इसका खुलासा कर सकती है.

देशभर में सुरक्षा एजेंसियां अलर्टआतंकवादियों की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली, झारखंड, बिहार समेत कई राज्यों में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं. सभी संदिग्धों के डिजिटल उपकरणों की फॉरेंसिक जांच की जा रही है, जिससे उनकी गतिविधियों और संपर्कों की पूरी जानकारी मिल सके. सुरक्षा एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि आतंकी नेटवर्क ने किन राज्यों में अपने लिंक फैला रखे हैं.

पूरे सिंडिकेट को खत्म करने की तैयारी

खुफिया एजेंसियों का मानना है कि यह ISIS से जुड़ा बड़ा सिंडिकेट है, जिसकी गतिविधियां दिल्ली, झारखंड, बिहार व अन्य राज्यों तक फैली हैं. अब देशभर की पुलिस और केंद्रीय जांच एजेंसियां मिलकर इस पूरे नेटवर्क को तोड़ने की रणनीति बना रही हैं. माना जा रहा है कि पूछताछ के दौरान और भी कई नाम सामने आ सकते हैं, जिसके आधार ओर आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं.

Raid : देश में 12 जगहों पर छापेमारी, रांची से ISIS के संदिग्ध आतंकी समेत आठ दहशतगर्द गिरफ्तार

 dipr
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments