जम्मू। Rahul Gandhi Poonch tour लोकसभा में विपक्ष नेता राहुल गांधी शनिवार को सीमावर्ती जिला पुंछ पहुंचे। यहां उन्होंने पाकिस्तानी गोलाबारी में मारे गए लोगों के स्वजनों से मुलाकात की और उनका दुख-दर्द सुना।इसके अलावा राहुल गांधी गोलीबारी से प्रभावित अन्य लोगों की भी व्यथा सुनेंगे।
Indus Water Treaty : भारत ने खोली पड़ोसी की पोल, सिंधु जल समझौते का उल्लंघन कर चुका पाकिस्तान
पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद राहुल गांधी का यह जम्मू-कश्मीर का दूसरा दौरा होगा। इससे पहले राहुल 25 अप्रैल को श्रीनगर आए थे। पाकिस्तानी गोलाबारी में पुंछ जिला में ही सबसे ज्यादा जानमाल का नुकसान हुआ है। यहां 20 से ज्यादा लोग मारे गए हैं।
चापर के जरिए पुंछ आए राहुल गांधी (Rahul Gandhi Poonch tour)
अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान राहुल गांधी शनिवार सुबह करीब नौ बजे जम्मू पहुंचे और वहां से चापर के जरिए सीधे पुंछ के लिए आएं। जम्मू हवाई अड्डे से राहुल गांधी के साथ पार्टी के कार्यवाहक प्रधान रमण भल्ला व युवा नेता नीरज कुंदन भी साथ जाएंगे। राहुल गांधी पुंछ में करीब तीन घंटे तक रुकेंगे।
राहुल गांधी के दौरे को देखते हुए पार्टी के सांसद व जम्मू-कश्मीर प्रभारी डा. सैयद नसीर अहमद, प्रदेश प्रधान तारिक हमीद करा पुंछ पहुंच चुके हैं। उन्होंने पुंछ में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक भी की।
राहुल गांधी को प्रदेश प्रधान पूरी स्थिति की जानकारी देंगे। इस दौरान सीमांत इलाकों में बंकरों के निर्माण, बंकरों की मरम्मत, प्रभावित लोगों के लिए व्यापक पैकेज की मांग संबंधित मुद्दों पर भी विचार-विमर्श होगा। राहुल गांधी शनिवार शाम को ही दिल्ली लौट जाएंगे।
Uttarakhand Electricity : जुलाई में करीब 20 पैसे प्रति यूनिट महंगा आएगा बिजली का बिल

