Thursday, October 15, 2026
Google search engine
 dipr
HomeNationalRozgar Mela 2025 : आज 47 जगह 16वां रोजगार मेला, PM मोदी...

Rozgar Mela 2025 : आज 47 जगह 16वां रोजगार मेला, PM मोदी बांटेंगे 51000+ नियुक्ति पत्र

Rozgar Mela 2025 :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जुलाई को 16वें रोजगार मेले के आयोजन के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले 51,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटेंगे। कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को सुबह करीब 11 बजे होगा। प्रधानमंत्री इस अवसर पर विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नियुक्ति पाने वालों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित करेंगे।

Plane Crash Report : विमान से पक्षी टकराने के संकेत नहीं, बीच हवा में बंद हुए इंजन

इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा, ‘हम एक विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में युवा मित्रों की भागीदारी बढ़ाने के लिए कृतसंकल्प हैं। इसी कड़ी में, 12 जुलाई को सुबह 11 बजे, मैं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये एक और रोजगार मेले में हिस्सा लूंगा, जहां हजारों युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।’

पत्र सूचना कार्यालय की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, रोजगार मेले (Rozgar Mela 2025) का आयोजन रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक पहल है। रोजगार मेला युवाओं को सशक्त बनाने और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 16वां रोजगार मेला देशभर के 47 स्थलों पर आयोजित किया जाएगा।

केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में होंगी नियुक्तियां

बयान के मुताबिक, ये नियुक्तियां केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में हो रही हैं। देशभर से चुने गए नवनियुक्त कर्मचारी रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, डाक विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय सहित अन्य विभागों और मंत्रालयों का हिस्सा बनेंगे। देश भर में रोजगार मेलों के माध्यम से अब तक 10 लाख से अधिक नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं।

OPERATION KALANEMI : पाखंडियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन कालनेमि’ जारी, 25 ढोंगी बाबा गिरफ्तार

 dipr
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments