ZILA PANCHAYAT PRESIDENT ELECTION : कांग्रेस की सुखविंदर कौर बनीं देहरादून जिपं अध्यक्ष

0
93

ZILA PANCHAYAT PRESIDENT ELECTION : प्रदेश की 12 जिला पंचायतों को आज जिला पंचायत अध्यक्ष और 89 ब्लॉक को ब्लॉक प्रमुख मिल जाएंगे। इनमें से छह जिलों में जिपं अध्यक्ष का चुनाव होना है। एक में हाईकोर्ट की रोक के चलते घोषित नहीं होगा।

Noida Traffic Diversion Plan : पुराना वाहन चलाया तो लगेगा 22 हजार तक फाइन

सुखविंदर कौर बनीं देहरादून जिपं अध्यक्ष

देहरादून जिला पंचायत में कांग्रेस की बड़ी जीत हुई है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सुखविंदर कौर और उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक सिंह विजयी हुए हैं। सुखविंदर कौर को 17 वोट मिले जबकि भाजपा की मधु चौहान को 13 वोट ही मिल पाए। इसके अलावा अभिषेक अभिषेक सिंह को 18 वोट मिले जबकि प्रतिद्वंदी प्रत्याशी को 12 वोट मिले।

पौड़ी में ये बने ब्लॉक प्रमुख

ब्लॉक प्रमुख द्वारीखाल बनी बीना राणा
ब्लॉक प्रमुख जहरीखाल बने रणवीर सजवाण
ब्लॉक प्रमुख दुगड़डा बने सूरज सिंह
ब्लॉक प्रमुखों नैनीडांडा बने प्रकीण नेगी

टिहरी में कांग्रेस के मान सिंह रौतेला बने जिला पंचायत उपाध्यक्ष

टिहरी में कांग्रेस के मान सिंह रौतेला बने जिला पंचायत उपाध्यक्ष। मान सिंह को 26 और भाजपा के हुकम सिंह को 15 मत मिले। चार मत अवैध घोषित किए गए। टिहरी में भाजपा की इशिता सजवाण पहले ही जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध बन गई थी। लेकिन अध्यक्ष पद पर निर्विरोध जीत दर्ज करने वाली भाजपा उपाध्यक्ष के पद पर चुनाव हार गई है। उपाध्यक्ष पद पर मान सिंह की जीत से कांग्रेसियों में खुशी की लहर है।

रुद्रप्रयाग में पूनम कटैत बनी जिला पंचायत अध्यक्ष

रुद्रप्रयाग में भाजपा की पूनम कटैत बनी जिला पंचायत अध्यक्ष। वहीं, उखीमठ में कांग्रेस के पंकज शुक्ला और विनीता चमोली बने ब्लॉक प्रमुख।

चमोली में ये बने ब्लॉक प्रमुख (ZILA PANCHAYAT PRESIDENT ELECTION)

दशौली से विनीता देवी बीजेपी
नन्दानगर से हेमा देवी बीजेपी
पोखरी से राजी देवी कांग्रेस
ज्योतिर्मठ से अनूप नेगी कांग्रेस।

दौलत बिष्ट बने चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष

चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। चमोली में बीजेपी के दौलत बिष्ट जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए हैं।

बेतालघाट में चुनाव के दौरान गोलीबारी, एक को लगी गोली;

नैनीताल जिले के बेतालघाट ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख चुनाव से ठीक पहले हुई गोलीबारी में एक ग्रामीण के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल ग्रामीण को बेतालघाट सीएचसी ले जाया गया। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने के इरादे से गोलीकांड करने का आरोप लगाया है। कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी।

कई लोगों को जिला पंचायत कार्यालय के पास से ही जबरन उठा लिया

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए मतदान करने जा रहे जिला पंचायत सदस्यों को कई लोगों ने जिला पंचायत कार्यालय के पास से ही जबरन उठा लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। कांग्रेसियों ने पुलिस के सामने ही उनके समर्थक जिला पंचायत सदस्यों को अगवा करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद सभी कांग्रेसी नेता हाईकोर्ट की शरण चले गए हैं। जिसके बाद नैनीताल का माहौल गर्म हो गया है।

प्रदेश की 12 जिला पंचायतों में चुनाव

प्रदेश की 12 जिला पंचायतों को आज बृहस्पतिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष और 89 ब्लॉक को ब्लॉक प्रमुख मिल जाएंगे। इनमें से छह जिलों में जिपं अध्यक्ष का चुनाव होना है। एक में हाईकोर्ट की रोक के चलते घोषित नहीं होगा। बाकी पांच में पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।

Shilpa Shetty-Raj Kundra : पर 60.4 करोड़ की धोखाधड़ी का का मामला दर्ज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here