Thursday, October 15, 2026
Google search engine
 dipr
HomeDehradunउत्तराखंड स्थापना दिवस की रजत जयंती पर देहरादून पहुंचेंगे प्रधानमंत्री मोदी, एफआरआई...

उत्तराखंड स्थापना दिवस की रजत जयंती पर देहरादून पहुंचेंगे प्रधानमंत्री मोदी, एफआरआई में होगा मुख्य समारोह

देहरादून। राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर उत्तराखंड में भव्य समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 नवंबर (रविवार) को सुबह करीब 11 बजे देहरादून पहुंचेंगे और मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके स्वागत के लिए एफआरआई (Forest Research Institute) में भव्य तैयारियां की गई हैं।

प्रधानमंत्री मोदी देहरादून एयरपोर्ट से सेना के हेलिकॉप्टर द्वारा इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA) पहुंचेंगे, जहां से वह सीधे एफआरआई स्थित कार्यक्रम स्थल जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री राज्य के विकास की झलक दिखाने वाली विशेष प्रदर्शनी गैलरी का अवलोकन करेंगे।

एफआरआई परिसर में करीब एक लाख से अधिक लोगों के जुटने की संभावना जताई जा रही है। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं और विभिन्न विभागों के अधिकारी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी देहरादून में लगभग ढाई घंटे रुकेंगे और दोपहर करीब 1:30 बजे लौट जाएंगे। राज्य स्थापना दिवस के इस विशेष अवसर पर पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल है, जबकि राजधानी देहरादून को आकर्षक रोशनी और सजावट से सजाया गया है।

 dipr
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments