Thursday, October 15, 2026
Google search engine
 dipr
Homeपौड़ी गढ़वालकोटद्वार में दिनदहाड़े गुलदार का आतंक, घास काट रही बुजुर्ग महिला को...

कोटद्वार में दिनदहाड़े गुलदार का आतंक, घास काट रही बुजुर्ग महिला को बनाया निवाला

कोटद्वार (पौड़ी)। जिले में एक बार फिर गुलदार का आतंक देखने को मिला है। पोखड़ा विकासखंड के बगड़ीगाड़ गांव में बृहस्पतिवार दोपहर गुलदार ने 65 वर्षीय महिला पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

घर के पास घास काट रही थी महिला

जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। ग्राम बगड़ीगाड़ निवासी रानी देवी (65) पत्नी रमेश बंदूणी घर के पास ही घास काट रही थीं। इसी दौरान झाड़ियों में घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक उन पर हमला कर दिया।

महिला के चीखने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आसपास खोजबीन शुरू की। कुछ देर बाद रानी देवी का शव घर से करीब 500 मीटर दूर झाड़ियों में पड़ा मिला।

गांव में दहशत, वन विभाग की टीम मौके पर

घटना की सूचना पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वन विभाग ने घटना स्थल के आसपास गुलदार की तलाश शुरू कर दी है और ग्रामीणों को सावधानी बरतने व अकेले बाहर न जाने की सलाह दी है।

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता बढ़ी हुई है, लेकिन समय रहते वन विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों ने मांग की है कि क्षेत्र में पिंजरा लगाया जाए और गश्त बढ़ाई जाए।

 dipr
Previous article
Next article
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली के भारत मंडपम में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में हुई नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स की रिव्यू मीटिंग में हिस्सा लिया। इस दौरान, राज्य में सड़क कनेक्टिविटी के क्षेत्र में हुई अभूतपूर्व प्रगति को दिखाने वाला एक डिटेल वीडियो प्रेजेंटेशन भी पेश किया गया। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर को सबसे ज़्यादा प्राथमिकता दी गई है। चार धाम यात्रा को आसान, सुलभ और सुरक्षित बनाने के लिए, चार धाम हाईवे प्रोजेक्ट के तहत 12,769 करोड़ रुपये की लागत से प्रमुख नेशनल हाईवे को अपग्रेड किया जा रहा है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments