Thursday, October 15, 2026
Google search engine
 dipr
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड में बढ़ेगी ठंड: पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी, मैदानों में छाएगा कोहरा

उत्तराखंड में बढ़ेगी ठंड: पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी, मैदानों में छाएगा कोहरा

देहरादून— उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। पर्वतीय इलाकों में शीतलहर और मैदानी हिस्सों में घना कोहरा लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने मंगलवार को राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है।

पूर्वानुमान के अनुसार, चार नवंबर को देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा हो सकती है। वहीं, 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की संभावना व्यक्त की गई है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश और बर्फबारी के चलते पर्वतीय इलाकों में सुबह और शाम के समय शीतलहर का असर बढ़ सकता है, जिससे लोगों को ठंड का अधिक एहसास होगा।

हालांकि, छह से आठ नवंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। उधर, मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाने से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ेगा।

 dipr
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments