Thursday, October 15, 2026
Google search engine
 dipr
Homeअल्मोड़ाचौखुटिया में ऑपरेशन स्वास्थ्य आंदोलन जारी, 37वें दिन भी गरजी जनता की...

चौखुटिया में ऑपरेशन स्वास्थ्य आंदोलन जारी, 37वें दिन भी गरजी जनता की आवाज

चौखुटिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति और संपूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने की मांग को लेकर चल रहा “ऑपरेशन स्वास्थ्य आंदोलन” शुक्रवार को लगातार 37वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया।

आंदोलन के समर्थन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी पहुंचे और एकजुटता दिखाई। आंदोलनकारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों को जल्द धरातल पर नहीं उतारा गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। वक्ताओं ने सभी से ऑपरेशन स्वास्थ्य के बैनर तले एकजुट होकर इस जनहित के संघर्ष को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

आरती घाट पर चल रहे इस आंदोलन में भूख हड़ताल और क्रमिक अनशन भी जारी है। शुक्रवार को भूख हड़ताल पर बैठे ललित नैनवाल के अनशन का दूसरा दिन रहा। क्रमिक धरने में चंद्रा तिवारी, जगदीश नायक, बचे सिंह कठायत और कुंवर सिंह भेलवाल ने भाग लिया, जिन्हें नारेबाजी के बीच फूल-माला पहनाकर धरने पर बैठाया गया।

नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे पूर्व सूबेदार मेजर गोपाल गिरि गोस्वामी ने आंदोलन को पूर्ण समर्थन देते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

सभा को संबोधित करते हुए आंदोलन के मुखिया भुवन कठायत ने कहा कि सीएम की कार्यशैली से जनता निराश है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक सीएचसी चौखुटिया में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था नहीं की जाती, आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही, उन्होंने आंदोलन के नाम पर राजनीति करने वालों को कड़ा संदेश भी दिया।

इस अवसर पर एडवोकेट अशोक कुमार, तारा दत्त शर्मा सहित कई वक्ताओं ने लोगों से एकजुट होकर आंदोलन में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

कार्यक्रम में जगत सिंह नेगी, विपिन शर्मा, पूर्व सूबेदार खीम सिंह नेगी, मनोज सिंह बिष्ट, दान सिंह नेगी, पवन मेहरा, हरी सिंह असवाल, गोबिंद रावत, नारायण सिंह, मदन सिंह, कैलाश जोशी, कुंदन राम, नारायण तिवारी, ललित जोशी सहित अनेक लोग मौजूद रहे। चौखुटिया में जनता का यह आंदोलन अब जनभावनाओं का स्वर बन चुका है और लोग उम्मीद कर रहे हैं कि सरकार जल्द उनकी मांगों पर संज्ञान लेगी।

 dipr
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments