Thursday, October 15, 2026
Google search engine
 dipr
HomeDehradunमुख्यमंत्री धामी ने जनता मिलन कार्यक्रम में सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को...

मुख्यमंत्री धामी ने जनता मिलन कार्यक्रम में सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को दी त्वरित कार्रवाई के निर्देश

देहरादून— राज्य की रजत जयंती वर्ष उत्सव के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता से सीधा संवाद तेज कर दिया है। इसी क्रम में मंगलवार को मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए नागरिकों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं।

मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता से प्राप्त शिकायतों और मांगों पर त्वरित व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग नियमित रूप से फीडबैक प्रणाली को मजबूत करे ताकि जनता को समयबद्ध समाधान मिल सके।

मुख्यमंत्री ने कहा, “इस कार्यक्रम को हमें प्रशासन को जनता के और करीब लाने के अवसर के रूप में देखना चाहिए। सरकार का लक्ष्य जन समस्याओं का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण करना है।”

उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि शिकायत निवारण की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और तकनीकी रूप से सुलभ बनाया जाए, जिससे जनता को सुविधा मिले और शासन-प्रशासन पर विश्वास बढ़े।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य की रजत जयंती वर्ष जनता की भागीदारी और संवाद का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि जनता से प्राप्त सुझावों और मांगों को नीति निर्माण प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा ताकि योजनाओं का लाभ हर नागरिक तक शीघ्र पहुंच सके।

मुख्यमंत्री ने जनता से भी राज्यहित में रचनात्मक सुझाव देने और विकास की प्रक्रिया में सहभागी बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार की हर नीति और निर्णय का मूल उद्देश्य जनता का हित और प्रदेश का समग्र विकास है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कई विभागीय अधिकारियों को जनशिकायतों पर फौरन कार्रवाई करने के निर्देश दिए और कहा कि जनता का विश्वास ही शासन की सबसे बड़ी ताकत है।

 dipr
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments