Thursday, October 15, 2026
Google search engine
 dipr
Homeहरिद्वाररानीपुर में सरकारी जमीन पर बनी अवैध दरगाह पर चला प्रशासन का...

रानीपुर में सरकारी जमीन पर बनी अवैध दरगाह पर चला प्रशासन का बुलडोजर, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई

हरिद्वार— रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के पथरी रोह पुल के पास करीब दो बीघा सरकारी जमीन पर बनी अवैध दरगाह को आज प्रशासन ने ढहा दिया। यह कार्रवाई उस समय की गई जब सिंचाई विभाग द्वारा जारी नोटिस के बावजूद निर्धारित समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाया गया।

प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पूरे उत्तराखंड में सरकारी भूमि पर बने अवैध निर्माणों और ढांचों के खिलाफ अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रानीपुर क्षेत्र में यह बड़ी कार्रवाई की गई।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी संपत्ति पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आगे भी ऐसी सभी अवैध संरचनाओं को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 dipr
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments