Thursday, October 15, 2026
Google search engine
 dipr
Homeधर्म-संस्कृतिश्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी 2025 का भव्य आगाज,...

श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी 2025 का भव्य आगाज, मुख्यमंत्री धामी ने वर्चुअल माध्यम से किया उद्घाटन

श्रीनगर (गढ़वाल) — धार्मिक और सांस्कृतिक उल्लास के माहौल में बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी 2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। यह मेला चार से 10 नवंबर तक श्रीनगर में आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से मेले का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी पौड़ी स्वाति एस. भदौरिया, नगर निगम की मेयर आरती भंडारी और नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर की। उद्घाटन के बाद जीजीआईसी श्रीनगर की छात्राओं ने शिव वंदना और छोलिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि श्रीनगर को सौर ऊर्जा (सोलर सिटी) के रूप में विकसित करने के लिए सरकार हर संभव कदम उठाएगी। उन्होंने महापौर के अनुरोध पर आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया और जिलाधिकारी को सभी प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रस्तावों के परीक्षण के बाद आगे की कार्रवाई शीघ्र शुरू की जाएगी।

मेले के दौरान शाम को कमलेश्वर महादेव मंदिर में संतान प्राप्ति की कामना करने वाले नि:संतान दंपतियों द्वारा खड़ा दीया अनुष्ठान आयोजित किया जाएगा। धार्मिक आस्था, पारंपरिक लोक संस्कृति और विकास की झलक से भरपूर यह मेला श्रीनगर नगर क्षेत्र में सात दिनों तक श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना रहेगा।

 dipr
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments