Thursday, October 15, 2026
Google search engine
 dipr
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड में फरवरी की शुरुआत में बढ़ा तापमान, मैदानी इलाकों में दिन...

उत्तराखंड में फरवरी की शुरुआत में बढ़ा तापमान, मैदानी इलाकों में दिन में गर्मी का अहसास

उत्तराखंड में लंबे इंतजार के बाद जनवरी में हुई बारिश और बर्फबारी से जहां सूखी ठंड से राहत मिली और लोगों के चेहरे खिल उठे, वहीं अब फरवरी की शुरुआत में ही मैदानी क्षेत्रों में तापमान बढ़ने लगा है। हालांकि सुबह और शाम के समय ठंड का असर अभी भी बना हुआ है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन के समय तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा। प्रदेश के अन्य मैदानी इलाकों में भी कुछ ऐसा ही मौसम देखने को मिला। अब तक सामान्य से नीचे चल रहा न्यूनतम तापमान भी सामान्य स्तर पर पहुंच गया है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह का तापमान आमतौर पर फरवरी के अंतिम सप्ताह या लगभग 20 दिन बाद देखने को मिलता है। उनका मानना है कि आने वाले दिनों में यदि बारिश या बर्फबारी होती भी है तो इसका तापमान पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा। खासकर मैदानी क्षेत्रों में चटक धूप के कारण गर्मी का असर अधिक रहेगा।

शनिवार को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के कुछ हिस्सों में सुबह के समय कोहरा छाने की संभावना है, जिससे ठंड का एहसास बना रह सकता है। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

वहीं, नौ से 11 फरवरी के बीच पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के अधिक आसार हैं। मौसम विभाग ने लोगों को मौसम के बदलाव को देखते हुए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

 dipr
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments