Thursday, October 15, 2026
Google search engine
 dipr
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, पहाड़ों में बर्फबारी तो मैदानों में...

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, पहाड़ों में बर्फबारी तो मैदानों में कोहरा बढ़ाएगा ठंड

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मौसम अब करवट लेने वाला है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शीतलहर का असर तेज़ होगा, जबकि मैदानी हिस्सों में कोहरा ठंड बढ़ाएगा। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, आज प्रदेश के मैदानी इलाकों में हल्का कोहरा छाए रहने के आसार हैं।

वहीं चार और पांच नवंबर को उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है।

मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि बारिश और बर्फबारी के चलते पर्वतीय जिलों में सुबह और शाम के समय शीतलहर बढ़ सकती है। इससे स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को ठंड का अधिक असर महसूस होगा।

हालांकि, छह से आठ नवंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम के फिर से शुष्क रहने की संभावना है। उधर, मैदानी इलाकों में कोहरा छाने से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

 dipr
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments