Thursday, October 15, 2026
Google search engine
 dipr
Homeउत्तराखण्डबदरीनाथ-गंगोत्री में बर्फबारी से निखरा धामों का सौंदर्य, पहाड़ों पर जमी सफेद...

बदरीनाथ-गंगोत्री में बर्फबारी से निखरा धामों का सौंदर्य, पहाड़ों पर जमी सफेद चादर

पिछले कुछ दिनों से मौसम की मेहरबानी से उत्तराखंड की ऊंची चोटियां हिमाच्छादित हो गई हैं। बदरीनाथ धाम में कई दौर की बर्फबारी के बाद इस समय करीब तीन फीट तक बर्फ जम चुकी है। रविवार से क्षेत्र में मौसम बदला हुआ है, जिसके चलते ऊंचाई वाले इलाकों में रुक-रुककर बर्फबारी का सिलसिला जारी है।

देर रात बदरीनाथ धाम में हुई बर्फबारी से धाम का नजारा बेहद मनमोहक हो गया है। चारों ओर की पहाड़ियां बर्फ की सफेद चादर ओढ़े नजर आ रही हैं। बदरीनाथ मंदिर परिसर में भी बर्फ की मोटी परत जम गई है। वहीं, गंगोत्री धाम में भी बर्फबारी होने से ठंड में इजाफा दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मंगलवार को हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। देहरादून, पौड़ी और नैनीताल जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई है। खासकर प्रदेश के 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के अधिक आसार हैं।

 dipr
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments