Nepal Crisis News : नेपाल में जेल तोड़कर भाग रहे कैदियों पर सेना ने बरसाई गोलियां; 12 घायल

0
147
Nepal Crisis News

दिल्ली। Nepal Crisis News  नेपाल में Gen-Z आंदोलन के उग्र रूप ने सभी को हैरान कर दिया है। नेपाल में अब शुक्रवार को तक कर्फ्यू को बढ़ा दिया गया है। इस बीच एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। नेपाल के रामेछाप जिला जेल में बड़े पैमाने पर कैदी भागने की फिराक में थे, जिनपर सेना द्वारा गोलीबारी की गई।

Delhi Police : दिल्ली पुलिस ने 5 आतंकियों को किया गिरफ्तार

काठमांडू पोस्ट के अनुसार, गुरुवार सुबह रामेछाप जिला जेल में बड़े पैमाने पर कैदियों के भागने के प्रयास को रोकने के लिए नेपाली सेना द्वारा की गई गोलीबारी में लगभग 12 से 13 कैदी घायल हो गए।

जेल तोड़कर भागने में लगे कैदी

जानकारी के अनुसार, नेपाल के रामेछाप के मुख्य जिलाधिकारी श्याम कृष्ण थापा ने कहा कि जेल में बंद कैदियों ने कई आंतरिक ताले तोड़े और मुख्य दरवाजे को जबरदस्ती खोलने की कोशिश की। इसके बाद सुरक्षा बलों ने गोलीबारी शुरू कर दी।

बताया गया कि सेना के गेट पर पहुंचचे ही की गई गोलीबारी में लगभग 12-13 कैदी घायल हो गए। बताया जाता है कि नेपाल के रामेछाप नगरपालिका के वार्ड 8 स्थित इस जेल में 800 से अधिक कैदी बंद हैं। पुलिस ने पुष्टि करते हुए बताया कि सभी कैदियों को काबू कर लिया गया है और स्थिति अब नियंत्रण में है।

प्रदर्शन के बीच जेल तोड़ने की घटना बढ़ी

काठमांडू पोस्ट के अनुसार, देश में जारी Gen Z प्रदर्शन के बीच बुधवार को जेल तोड़ने की कोशिशों में तेजी देखी गई। जेल की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया। इसके अलावा नेपाल पुलिस और सशस्त्र बल के जवानों को जेल की सुरक्षा में तैनात कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि बुधवार शाम जारी एक प्रारंभिक रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि नेपाल के इतिहास में सबसे बड़ी जेल ब्रेक घटना में देश भर की 25 से अधिक जेलों से 15,000 से अधिक कैदी भाग गए। अभी तक की जानकारी के अनुसार, केवल कुछ कैदी ही स्वेच्छा से वापस लौटे हैं या फिर सेना ने फिर से एक बार पकड़ा है।

PM Visit Uttarakhand : पीएम मोदी कल उत्तराखंड आएंगे, आपदाग्रस्त इलाकों का हवाई निरीक्षण करेंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here