Covid 19 : देशभर में तेजी से बढ़े एक्टिव मरीज, दो दिन में 2 लोगों की मौत

0
191

नई दिल्ली। Covid 19  देश में कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। केरल, कर्नाटक के बाद अब महाराष्ट्र में लगातार कोविड केस में इजाफा देखने को मिल रहा है। यहां तक की कई राज्यों से मौत के मामले भी सामने आए हैं।
देश में अब तक एक्टिव मरीज 363 रिकॉर्ड किए गए हैं। वहीं, दो दिन में 2 लोगों की मौत हुई है।

Gujarat : आज गुजरात जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी,जानिए पूरा कार्यक्रम

महाराष्ट्र में तेजी से बढ़े मामले, 21 साल के मरीज की मौत

महाराष्ट्र में कोविड 19 (Covid 19) के 43 नए मामले सामने आए हैं। मामलों में इजाफे के साथ ही ठाणे में 21 वर्षीय कोविड मरीज की मौत हो गई। मरीज को ठाणे के छत्रपति शिवाजी महाराज कलवा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।

बेंगलुरु में भी गई एक बुजुर्ग की जान

कर्नाटक के बेंगलुरु में कई अंगों के काम करना बंद कर देने के कारण गंभीर बीमारियों से पीड़ित 84 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है और शनिवार को उनकी कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि शहर के व्हाइटफील्ड निवासी की मौत 17 मई को कई अंगों के काम करना बंद कर देने के कारण हुई थी।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में कोविड-19 के 38 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 32 बेंगलुरु में हैं।

Rahul Gandhi Poonch tour : जम्मू-कश्मीर के पुंछ पहुंचे राहुल गांधी, पाकिस्तानी हमले के पीड़ितों से कर रहे मुलाकात

 dipr

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here