Tariff on Steel Imports : डोनाल्ड ट्रंप ने इस्पात आयात पर दोगुना किया टैरिफ

0
146

Tariff on Steel Imports :मेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एलान किया कि वह इस्पात आयात पर लगने वाले शुल्क को दोगुना करके 50 प्रतिशत करने जा रहे हैं। ट्रंप के इस फैसले के बाद दुनियाभर में स्टील की कीमतों पर असर देखने को मिल सकता है। ट्रंप ने कहा, हम स्टील पर टैरिफ को 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने जा रहे हैं। जिससे अमेरिका में इस्पात उद्योग को और अधिक सुरक्षित किया जा सकेगा।

Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर मुख्यमंत्री ने ‘एक संवाद: वीर सैनिकों के साथ‘ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

पेंसिल्वेनिया में यूएस स्टील के मोन वैली वर्क्स-इरविन प्लांट में बोलते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि टैरिफ में इस बढ़ोतरी से घरेलू इस्पात उत्पादकों को संरक्षण मिलेगा तथा अमेरिकी विनिर्माण को मजबूती मिलेगी। ट्रंप ने अपने भाषण में वहां मौजूद श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा, कोई भी अब इससे बच नहीं पाएगा। यह वही राज्य है जिसने 2016 के चुनाव में उन्हें जीत दिलाने में मदद की थी।

चीन पर साधा निशाना

चीन को निशाने पर लेते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका का भविष्य ‘शंघाई के घटिया स्टील’ पर निर्भर रहने के बजाय ‘पिट्सबर्ग की ताकत और गौरव’ के साथ निर्मित किया जाना चाहिए। सरकार के उत्पादक मूल्य सूचकांक के अनुसार, ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से स्टील उत्पादों की कीमत में लगभग 16 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। ट्रंप ने बाद में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि इस्पात पर उच्च टैरिफ दर चार जून से लागू होगी।

यूएस स्टील-निप्पॉन डील के चलते किया एलान

ट्रंप प्रशासन द्वारा इस्पात पर टैरिफ बढ़ाने की पीछे यूएस स्टील-निप्पॉन डील को मजबूत करना माना जा रहा है। डोनाल्ड ट्रंप ने एक नई ब्लॉकबस्टर डील की घोषणा की जिसमें जापानी कंपनी ‘निप्पॉन स्टील’ अमेरिका की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ‘यूएस स्टील’ का अधिग्रहण करेगी तथा पेंसिल्वेनिया, इंडियाना, अलबामा, अर्कांसस और मिनेसोटा में इसके परिचालन में अरबों डॉलर का निवेश करेगी, लेकिन कंपनी अमेरिकी नियंत्रण में बनी रहेगी।

Uttarakhand Ankita Murder Case : कोर्ट ने सुनाया फैसला, हत्या के मामले में तीनों आरोपी दोषी करार

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here