Saturday, May 9, 2026
Google search engine
HomeUttarkashiUttarkashi Landslide : यमुनोत्री यात्रा बाधित, रोके गए हजारों श्रद्धालु

Uttarkashi Landslide : यमुनोत्री यात्रा बाधित, रोके गए हजारों श्रद्धालु

Uttarkashi Landslide :  यमुनोत्री धाम के पैदल पर मार्ग पर सोमवार को पहाड़ी से हुए भूस्खलन के बाद आज सुबह से फिर खोज बचाव अभियान शुरू किया गया। नौकैंची के समीप मलबा बोल्डर आने से कई लोग उसमें दब गए थे। सोमवार देर शाम तक एक 12 वर्षीय किशोरी समेत दो शव निकाल दिए गए थे, वहीं एक घायल को उपचार के लिए भेजा गया था।

International Olympic Day : पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को CM धामी ने किया सम्मानित

जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भैरव मंदिर के पास भूस्खलन के कारण यात्रा मार्ग बाधित हो गया है। दो लापता श्रद्धालुओं की खोजबीन जारी है, जिस कारण यमुनोत्री धाम की आवाजाही फिलहाल बंद कर दी गई है। बड़कोट, दुबाटा बैंड, गंगनानी, खराड़ी, पालीगाड़ सहित कई स्थानों पर श्रद्धालुओं को रोका गया है।

सैकड़ों वाहनों में हजारों श्रद्धालु कल से मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रोका है, जिससे किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी ने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

राहत व बचाव दल लगातार खोजबीन और मार्ग खोलने के कार्य में जुटे हैं।

यात्रा मार्ग खुलने तक किसी को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

सुरक्षा के लिहाज से ढाई किमी का भंडेली गाड़ यमुनोत्री वैकल्पिक पैदल मार्ग भी काफी जोखिम भरा है। यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल भी घटनास्थल पर पहुंचे।

PANCHAYAT ELECTIONS : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments